रंजना वास्केल बनीं धार ग्रामीण महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, समर्थकों में उत्साह रिपोटर संजय यादव… धार/मनावर। युवा आदिवासी नेत्री एवं जनपद सदस्य Adv. रंजना वास्केल को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के धार ग्रामीण जिला महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। रंजना वास्केल के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं और आदिवासी समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनके समर्थकों ने कहा कि युवा नेतृत्व को संगठन में जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने रंजना वास्केल के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।